फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्कूल बस को टक्कर मारने वाले डंपर चालक पर प्राथमिकी

Mon, 12 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चौखुटिया क्षेत्र में डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन को बैक करते समय स्कूल बस में टक्कर मार दी। पीड़ित ने इस मामले में चौखुटिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 281 और 324 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को लोवर खड़ी बाजार रानीखेत निवासी शाहिद रजा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। कहा कि बीते 30 दिसंबर को उसका ड्राइवर राकेश नाथ गोस्वामी स्कूल बस से बच्चों को लेकर रामपुर से चौखुटिया की तरफ आ रहा था। तभी पीपधार के पास एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से डंपर बैक किया और स्कूल बस को टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। तब डंपर चालक ने क्षतिग्रस्त स्कूल की बस मरम्मत करवाने की बात कही थी। बस को मरम्मत के लिए क्रेन से हल्द्वानी भेजा गया। वर्तमान में डंपर मालिक बस की क्षतिपूर्ति धनराशि देने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें