फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंगद-रावण संवाद से रोमांचित हुए दर्शक

Mon, 12 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जोगिड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला मंचन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामलीला में अंगद-रावण संवाद से दर्शक काफी रोमांचित हुए।
विज्ञापन

मंचन में अंगद द्वारा रावण को राम की शक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। वहीं, रावण के अहंकार को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। अंगद का सभा में जाकर अपना पैर जमाना और रावण द्वारा उसे हिलाने में असफल होना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। रावण की भूूमिका त्रिलोक सिंह और अंगद का अभिनय गिरीश चंद्र ने किया। सोमवार को मुख्य अतिथि कैलाश भट्ट रहे। इस दौरान हीरा बिष्ट, रघुवर नैनवाल, कैप्टन चंदन सिंह मेहता, परमानंद कांडपाल, कैलाश गैरोला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें