फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करो’

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में धरने पर बैठे स्वच्छक कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने आदि मांगों का समाधान नहीं होने पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का पालिका कार्यालय प्रागंण में धरना जारी है। पर्यावरण मित्रों (स्वच्छकों) ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि सरकार पर्यावरण मित्रों की उपेक्षा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों और निकायों में वर्षों से संविदा, दैनिक वेतन, आउटसोर्स, उपनल के माध्यम से पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। पर्यावरण मित्र का पदनाम संशोधित कर सफाई सैनिक करने की मांग भी लंबित पड़ी है। कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक और चालक के पदों पर पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति देने की मांग भी शासन के ठंडे बस्ते में हैं।
उन्होंने मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन कर सभी मृत पर्यावरण मित्रों के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए और राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधाएं मिले। धरने में प्रदेश मंत्री राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, महासचिव राजेश टांक, मुकेश पवार, यशपाल, अनिल कुमार, दर्शन चंद, कमल चौहान, दीपक, बंटी, चेतन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें