फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव की जनसभाओं में खो गया कोरोना का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार प्रसार जोर पकड़ने लगा है। सभी दल व प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। जनसभाओं से लेकर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

बस अगर कहीं कुछ नहीं हो रहा है तो वह कोरोना नियमों का पालन। प्रचार-प्रसार के दौरान न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही किसी के चेहरे पर मास्क नजर आ रहा है।
एक अप्रैल से जिले के लोधिया बैरियर पर 12 राज्यों से आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच शुरू कर दी गयी। बाद में भुजान में भी यही नियम लागू कर दिया गया। जनपद में रोजाना कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, जनपद की सल्ट विधानसभा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोरोना नियमों का पालन करने को लेकर कोई सख्ती नहीं दिखाई है।
समझ से परे है कि बाकी के स्थानों पर पुलिस मास्क नहीं पहनने पर चालान कर रही है, लेकिन चुनावी सभाओं में मास्क को लेकर कोई नियम नहीं है। यहां तक की प्रत्याशी भी मास्क का इस्तेमाल करते नजर नहीं आ रहे हैं।
लोगों का तो यहां तक कहना है कि क्या चुनावी क्षेत्र में कोरोना नहीं फैलता है। प्रशासन भी केवल चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन कर रहा है लेकिन सल्ट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं में कोरोना नियमों के पालन को लेकर कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले एक सप्ताह में आए कोविड के मामले
31 मार्च- 8
1 अप्रैल-2
2 अप्रैल-12
3 अप्रैल-3
4 अप्रैल-5
5 अप्रैल-1
6 अप्रैल-7
सल्ट विधानसभा क्षेत्र में होने वाली चुनावी जनसभाओं में सभी लोगों को कोविड- 19 नियमों का पालन करने को कहा गया है।
- नवनीत पांडे, सीडीओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें