अल्मोड़ा शिविर के समापन में अतिथि के साथ मौजूद स्वयंसेवी छात्राएं
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा के न्यू इंसिपिरेशन स्कूल शैल में आयोजित सात दिनी राष्ट्रीय योजना शिविर के समापन पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बहुरंगी रंग बिखेरे। इस मौके पर शिविरस्थल में पौधे भी रोपे गए।
मुख्य अतिथि कर्नल रामचंद्र ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्राओं को समाज को जानने और सामूहिक रूप से काम करने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि पॉलीटेक्निक की प्रधानाचार्या रेखा असवाल ने कहा कि छात्राएं लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम करें। इससे पूर्व लोकल फार वोकल विषय पर आधारित नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया। वहां पर कांग्रेस जिला महासचिव गीता मेहरा, कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा, सचिन जोशी, आंचल राणा, मदन सिंह नेगी, दीपा, प्रकाश चंद्र तिवारी, तरुण तिवारी, प्रधान हरेंद्र प्रसाद आदि थे।