खेल निदेशालय के तत्वावधान में एचएनबी बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला ओपन हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैचों में नैनीताल ने टनकपुर को और अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को हराया। बुधवार को फाइनल मुकाबला नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा।
मंगलवार को हुए पहले सेमीफाइनल में नैनीताल नैनीताल ने टनकपुर को 3-1 से हराया। नैनीताल की ओर से प्रियंका ने एक गोल व पूजा ने दो गोल किए। जबकि टनकपुर की ओर से शांति एक मात्र गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को 2-0 से हराया। अल्मोड़ा की ओर से अनीता पवार ने दोनों गोल किए। जीत के साथ ही दोनों विजयी टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल मैचों में दीपक वर्मा, भुवन चिलवाल, गणेश शाही, गोविंद लटवाल, राजेंद्र कनवाल, कुंदन कनवाल निर्णायक थे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, दुर्गा प्रसाद, वेद प्रकाश बिनवाल, पंकज टम्टा, दिनेश पंत, लियाकत अली, पुष्कर सिंह नेगी, गोपाल खोलिया, डीके सेन, हरीश गोस्वामी, गोकुल शाही आदि थे।