फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेपाली विक्रम थापा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई लाल सिंह की तहरीर पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह टैक्सी स्टैंड के पास नेपाली युवक विक्रम थापा (47) का शव पुलिस को पड़ा मिला था। मृतक के गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन


मृतक के भाई लाल सिंह ने मृतक की पत्नी पार्वती थापा के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि विक्रम के भाई की तहरीर पर पत्नी पार्वती देवी के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी पत्नी पार्वती देवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति विक्रम थापा शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। छह अक्तूबर की रात दस बजे शराब पीकर विक्रम घर आया और उसने पत्नी से मारपीट की। डराने के लिए उसने दुपट्टा विक्रम के गले में कस दिया। इससे दम घुटने से वह मर गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें