फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान दम तोड़ दिया

Mon, 10 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार शाम खूंट में मिली नवजात लावारिस बच्ची ने बेस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। समझा जाता है कि लोकलाज के भय से कोई इस बच्ची को वहां फेंक गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया। शनिवार शाम खूंट जीआईसी परिसर से कुछ दूरी पर एक नवजात बच्ची पड़े होने की सूचना लोगों ने राजस्व पुलिस को दी।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस बच्ची को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाई। बेस अस्पताल में उपचार के दौरान एक दिन की इस नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया। तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को दफना दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समझा जाता है कि लोकलाज के भय से कोई बिन ब्याही मां एक दिन की बच्ची को वहां फेंक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें