फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भेंटा का गौरव उड़ाएगा लड़ाकू विमान

Sat, 25 Apr 2026 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भेंटा गांव के एक होनहार युवा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर जिले का मान बढ़ाया है। विनोद लोहुमी के पुत्र गौरव लोहुमी के वायुसेना में पायलट बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन




गौरव की प्रारंभिक शिक्षा बीएलएम एकेडमी हल्द्वानी से हुई थी। बचपन से ही सेना में जाने का जज्बा रखने वाले गौरव का चयन वर्ष 2020 में एनडीए में हुआ। 2023 में एनडीए पुणे से पास आउट होने के बाद उन्होंने एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद से कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया।

अब उन्होंने फ्लाइंग ब्रांच में बतौर पायलट भारतीय वायुसेना में कमीशन हासिल कर लिया है। उनके पिता आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता निर्मला लोहुमी गृहिणी हैं।
विज्ञापन



मेहनत से लक्ष्य पाने के लिए किया प्रेरित
पहली बार अधिकारी बनकर गांव पहुंचे गौरव का ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। यहां गौरव ने युवाओं को मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यहां जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, पूर्व प्रधान कृपाल लोहुमी, दिनेश चंद्र, अनिल, पीतांबर, खजान, हर्षित, नीरज और वैभव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें