फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम में लगा लंबा जाम, शवयात्रा तक जाम में फंसी, बढ़ा आक्रोश

Sat, 25 Apr 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार को देखते ही देखते करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जाम के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने से पैदल आवाजाही भी बाधित हो गई। बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को मंदिर तक पैदल पहुंचने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं दिनभर पुलिस टीम जाम खुलवाने में जुटी रही लेकिन लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण स्थिति नियंत्रित करना चुनौती पूर्ण बना रहा। जाम के दौरान मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोर दिया। गुरड़ाबांज क्षेत्र से आई एक शवयात्रा तक जाम में फंसी रही।
हालात इतने खराब हो गए कि तमाम कोशिशों के बावजूद जब रास्ता नहीं खुल पाया तो शवयात्रा में शामिल लोगों को खुद ही सड़क पर उतरकर जाम खुलवाने की कोशिश करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह यातायात सुचारू हो सका तब जाकर शवयात्रा आगे बढ़ पाई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन गाड़ियों की आवाजाही व सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हेमंत साह ने प्रशासन से जल्द नियमित शटल सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते शटल सेवा शुरू नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था और बिगड़ सकती है।

श्रद्धालुओं और व्यापारियों के बीच हुई कहासुनी
जागेश्वर धाम में शनिवार को भारी भीड़ और जाम के चलते हालात बेकाबू हो गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से श्रद्धालुओं का धैर्य जवाब दे गया। इस दौरान श्रद्धालुओं व्यापारियों के बीच कहासुनी भी हो गई। यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया। धाम में उमड़ी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को करीब एक किलोमीटर दूर से पैदल आना पड़ा। इस दौरान कुछ श्रद्धालु जबरन अपने वाहनों को मंदिर की ओर ले आए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों ने दुकानों और होटलों के बाहर वाहन खड़े करने शुरू कर दिए।विरोध करने पर श्रद्धालुओं और व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। संवाद


...
मंदिर के आसपास सड़क संकरी होने और बाहर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम लग गया था। लेकिन यातायात पुलिस के जवानों ने कुछ समय के बाद स्थिति को सामान्य कर दिया था।
विज्ञापन

बलवंत रावत, सीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें