फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपराओं का संरक्षण करते हैं महोत्सव : त्रिवेंद्र

Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि उनकी सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टाचार के खात्मे की शुरुआत कर दी है। इसमें आम नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है।यहां द्वाराहाट महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सवों के माध्यम से प्राचीन परंपराओं का संरक्षण होता है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने देहरादून में दिव्यांग पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए हॉस्टल निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब चार की जगह आठ हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। अर्द्ध सैनिक बलों के शहीदों के परिजनों को राजकीय सेवा में लिया जाएगा। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित भूपेंद्र सिंह, रीता नेगी, दीपा शाह, शुभांगिनी शाह, विजय बहादुर, भवानी बिष्ट सहित तीन पत्रकारों को भी सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने द्वाराहाट को सांस्कृतिक नगरी करार दिया और पहचान को बनाए रखने का आह्वान किया। महिला बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, विधायक सुरेंद्र जीना ने प्रदेश के विकास में सरकार का सहयोग करने की अपील की। विधायक महेश नेगी ने क्षेत्र के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा, हितचिंतक भवन मैदान निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की मांग उठाई। तमाम योजनाओं की स्वीकृति के लिए सीएम का आभार जताया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी मांग पत्र पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड पर राज्य आंदोलनकारियों ने पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें