फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दहशत का पर्याय बनीं मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Thu, 11 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बीच कैंट क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुकी मादा तेंदुआ आखिरकार पांच दिनों बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई। लोगों ने सुबह तेंदुए की गुर्राहट सुनकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक मादा तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोग खौफ के साए में जीने के लिए मजबूर थे। तेंदुए के डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया था। एक सप्ताह बाद बुधवार सुबह नौ बजे मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई।
हवालबाग वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि मादा तेंदुआ करीब आठ वर्ष की है। वही पूरी तरह स्वस्थ है। अभी अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वहां कुछ दिन तक निगरानी में रखने के बाद इसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें