गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के लौबांज गांव में एक मादा तेंदुए की निमोनिया से मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया।
लौबांज के ग्रामीणों को रविवार के तड़के खेत में देखा। तेंदुए को सोया समझकर ग्रामीणों ने हल्ला कर उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ नहीं हिला। इस पर ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा ने वन रेंजर बैजनाथ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन रेंजर हरीश खर्कवाल वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची तो उन्होंने बताया तेंदुए की मौत हो चुकी है।
टीम मृत तेंदुए को रेंज कार्यालय ले आई। वन विभाग ने पशु चिकित्साधिकारी पीके पाठक से तेंदुए को पोस्टमार्टम कर बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब छह साल है और उसकी निमोनिया से मौत हुई है। उसके शरीर में कोई भी घाव नहीं थे। इसके बाद वन विभाग ने शव को नष्ट कर दिया।