फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
रुड़ में एसडीएम को ज्ञापन सौपते आक्रोशित अभिभावक - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ऑनलाइन पंजीकरण और फीस जमा न करने को लेकर एक अभिभावक ने स्कूल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले को लेकर अभिभावक और जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की। स्कूल प्रबंधक ने आरोपों को नकारा है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में स्याल्दे टीट निवासी तसलीम खान ने कहा कि कोरोना के कारण बिक्री न होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सेंट एडम्स स्कूल के प्रबंधक ने बच्चे का ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उन्हें कई बार फोन किया। आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण वह स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाए। इस पर स्कूल प्रबंधक ने दुकान पर आकर उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने एसडीएम से बच्चे की फीस माफ कर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, अंकित जोशी, महेंद्र पाल सिंह, तसलीम खान, महेश ठाकुर, मनोज, महेंद्र आदि थे। एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि फीस वसूलने के लिए दबाव बनाने वाले स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों की वह शीघ्र बैठक लेंगे। जिला पंचायत सदस्य भकुनखोला (गरुड़) जनार्दन लोहुमी ने डीएम विनीत कुमार से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। इधर स्कूल के प्रबंधक जावेद सिद्दीकी ने अभद्र व्यवहार करने से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें