फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबेटी के विवाह से 20 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में मिला पिता का शव

विज्ञापन
मृतक दया सागर नौटियाल। (फाइल फोटो) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण। सप्ताह भर से लापता बस मालिक का शव संदिग्ध अवस्था में भिकियासैंण तहसील के केदार भूमिया मंदिर के पास मिला है। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रामगंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी की 30 अप्रैल को शादी होनी है।
विज्ञापन

स्याल्दे के ग्राम दुधोड़ी, बिसराखेत निवासी दयासागर नौटियाल (48) पुत्र स्व. बालादत्त नौटियाल बीती दो अप्रैल को अपने ननिहाल अफौं केदार आए थे। चार अप्रैल को वापस रामनगर जाने की बात कह कर सुबह निकले लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन कोई पता नहीं लग सका। दूसरे दिन उनके पुत्र जगदीश नौटियाल ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक बिनोली शुभम सिंह को दी। पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन उनका कहीं भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
शनिवार देर शाम केदार के भूमिया मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में लोगों ने एक शव देखा। इसकी सूचना तुरंत राजस्व पुलिस को दी गई। जांच के बाद पता चला कि शव सप्ताह भर से लापता दयासागर का है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भिकियासैंण में पोस्टमार्टम करवाया। दयासागर जीएमओयू बस के मालिक थे। उनके घर में पत्नी, दो बेटे और दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी 30 अप्रैल को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें