फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता परशुराम तो बेटी बनी लक्ष्मण

Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
परशुराम-लक्ष्मण संवाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदीखेत में हो रही रामलीला के तीसरे दिन राम ने धनुष तोड़कर सीता के साथ विवाह किया। राम बरात के साक्षी बने तमाम लोगों ने मिष्ठान ग्रहण किया। परशुराम और लक्ष्मण की भूमिका पिता और पुत्री ने निभाई। मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने लोगों से राम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का कहा।
विज्ञापन

परशुराम की भूमिका में वीरेंद्र कुमयां और लक्ष्मण की भूमिका में उनकी बेटी साक्षी कुमयां थीं। राम शीतल गोस्वामी, सीता संचालिका कुमयां, जनक अशोक गोस्वामी, रावण हिम्मत गिरि, विश्वामित्र नमन सती, बाणांसुर इंद्रजीत कुमयां, बंदी जन मोनू और सुरेंद्र कुमयां थे। इस मौके पर विधायक नेगी के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश नायक, गोपाल गोस्वामी, व्यवस्थापक मोनू कुमयां, अध्यक्ष भूपाल कुमयां, प्रधान दान सिंह कुमयां, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, गिरीश गोस्वामी, परमानंद सती, किसन संगेला, महेश कुमयां, गुड्डू पांडे, मोहित जोशी आदि मौजूद थे। संचालन जीवन मेहरा ने किया। उधर अगनेरी में भी रामलीला जारी है पांचवें दिन भरत मिलाप और केवट मिलन आदि का मंचन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें