फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर

Thu, 01 Nov 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गणाईगंगोली की ओर जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को मैक्स जीप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर हालत में बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि दोनों ने हेलमेट पहना था, लेकिन टक्कर के बाद पिता का हेलमेट छिटक गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई जो मौत की वजह भी बनी।  
विज्ञापन


गणाईगंगोली पिथौरागढ़ निवासी गिरीश चंद्र जोशी (40) पुत्र धर्मानंद जोशी बुधवार सुबह हल्द्वानी से बाइक यूके 04-1504 से बेटे भास्कर जोशी (17) के साथ गणाईगंगोली जा रहे थे। बाड़ेछीना से आगे धौलछीना सेराघाट मार्ग पर सुपई बैंड के पास सामने से आ रही मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र छिटक कर सड़क से करीब 100 फीट नीचे जा गिरे। इधर मैक्स चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में बाड़ेछीना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गिरीश चंद्र जोशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भास्कर को अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें