फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-मौलेखाल मार्ग पर हाथियों का झुंड आने से जाम

Thu, 01 Nov 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ॉमनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग में बेखौफ घूमता हाथियों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग में धनगडी नाले के पास हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। इस कारण इस मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर पटाखे फोड़ कर हाथियों के झुंड को वहां से भगाया। 
विज्ञापन


रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग पर धनगड़ी नाले के पास बुधवार की दोपहर हाथियों का झुंड़ आ गया। हाथियों का झुंड काफी देर तक सड़क में इधर-उधर टहलता रहा। इस कारण मार्ग पर करीब एक घंटा जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पटाखे फोड़कर हाथियों के झुंड को सड़क से भगाया। तब जाकर एक घंटे से लगा जाम खुल सका। सल्ट विकासखंड से लगे मोहान-चिमटा मोटर मार्ग में आए दिन हाथियों का झुंड आ रहे हैं। इस मार्ग से स्कूली बच्चे, कर्मचारी आवाजाही करते हैं। यह मार्ग कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ता है। आए दिन सड़क में हाथी दिखने से लोगों को जान का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें