फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईड़ा में पानी के लिए आमरण अनशन 25वें दिन भी जारी

विज्ञापन
ईड़ा में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पानी के लिए आमरण अनशन शुक्रवार को 25वें दिन में प्रवेश कर गया है। 72 वर्षीय केशर सिंह और जीवन सिंह रावत आमरण अनशन पर डटे हैं, जबकि कई ग्रामीण महिलाएं अनशन के समर्थन में उपवास पर बैठीं। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ईड़ा गांव में पिछले ढाई तीन माह से पानी की किल्लत है। कई बार प्रशासन और विभाग से गुहार लगाने के बाद भी पानी न मिलने पर पिछले 25 दिनों से ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे हैं। इनमें 72 वर्षीय केशर सिंह और जीवन सिंह रावत भी शामिल हैं। उनके समर्थन के लिए 60 वर्षीय परुली देवी, खष्टी देवी, जयंती देवी, भगवती देवी, हेमंत बिष्ट, विपिन चंद्र आर्या, कुंदन बिष्ट, मोहन बिष्ट, कमल बिष्ट, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बचे सिंह, पुष्कर बिष्ट, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम, शेरी राम, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, तुलसी देवी आदि उपवास पर बैठे। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान होने तक आमरण अनशन का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन

फोटो:30 आरकेटी 05पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें