फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईड़ा में पानी के लिए आमरण अनशन 13वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पानी के लिए आमरण अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन को पूरे क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। काम धंधे के दिन होने के बावजूद महिलाएं भी अच्छी संख्या में आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

आमरण अनशन पर मोहन सिंह और कमल सिंह बैठे हैं। समर्थन में 85 वर्षीय दुर्गा देवी, लछिमा देवी, खष्टी देवी, हेमा देवी, विमला देवी आदि बैठी हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडे और भूतपूर्व बीडीसी सदस्य महिपाल सिंह किरौला, ग्राम प्रधान जमनीवार प्रकाश राम समाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह रावत आदि भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन तंत्र के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। कहा कि ग्रामीणों का अधिकतर समय पानी जुटाने में व्यतीत हो रहा है। उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

यहां ईड़ा के ग्राम प्रधान मनोज रावत, हेमंत बिष्ट, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बच्चे सिंह, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट आदि थे। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि विभाग अपनी तरफ से पूरी तरह ग्रामीणों को मदद कर रहा है। टैंकरों से भी पानी पहुंचाया गया है। ग्रेविटी योजना का पानी भी पहुंचने लगा है। कहा कि आंदोलन के बाद से ही पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें