फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से फैल रहा संक्रमण पर नहीं हो रही प्रवेश द्वारों में चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन जिले के प्रवेश द्वारों में कहीं भी चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इन दिनों पर्यटकों के साथ ही शादी के सीजन में लोगों की आवाजाही भी तेजी से बढ़ी है पर जिले की किसी भी सीमा पर न तो कोरोना जांच और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन

लॉकडाउन से जिले के पांच एंट्री प्वाइंट लोधिया बैरियर, भुजान, मोहान, शहरफाटक और कौसानी में बैरियर लगाए गए थे। जिले की पांचों प्रवेश सीमाओं में आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनका डाटा एकत्र किया जाता था। जिसके बाद इन स्थानों में ही रेपिड टेस्ट की भी व्यवस्था की गई। लेकिन पिछले दो माह से अब एंट्री प्वाइंट में सारी व्यवस्थाएं समाप्त हो चुकी हैं।
इधर शादी सीजन के बीच जिले में दूसरे जनपदों, राज्यों महानगरों से लोगों की आवाजाही बढ़ी है। वहीं पर्यटक की आमद भी बढ़ने लगी है पर बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बैरियरों से अब चेकिंग व्यवस्था नदारद हो गई है। बता दें कि जिले में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 133 मामले सामने आए हैं। इसके बाद भी थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर कोरोना जांच तक की व्यवस्था नहीं होने से संक्रमण के तेजी से फैलने का भय बढ़ गया है। इधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में शासन के निर्देशों के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें