फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए किसानों को किया जागरूक

Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के सल्ला गांव में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10 पुरुष और दो महिला कृषकों सहित कुल 12 किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जेपी आदित्य ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए टिकाऊ कृषि उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और फसलों से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों का प्रबंधन करना जरूरी है। साथ ही उर्वरकों का संतुलित एवं उचित मात्रा में प्रयोग करने पर जोर दिया।
उन्होंने किसानों को मिट्टी के नमूने एकत्र करने की वैज्ञानिक विधि की जानकारी भी दी, जिससे मृदा परीक्षण के विश्वसनीय परिणाम प्राप्त हो सकें और फसलों की जरूरत के अनुसार खाद एवं उर्वरकों का उपयोग किया जा सके। इसके अलावा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैकल्पिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसानों से संवाद कर क्षेत्र की कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाना और सफेद गिडार (व्हाइट ग्रब) का प्रकोप खेती की प्रमुख चुनौतियां हैं।
इनसे फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. बीएम पांडे, डॉ. जेपी आदित्य एवं डॉ. कामिनी बिष्ट ने किया। इस दौरान वर्षा चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें