फोटो - 21 एएलएम 11 पी - अल्मोड़ा के विकास भवन में हुई बैठक में मौजूद सीडीओ आंकाक्षा कोंडे और अधि
अल्मोड़ा। जिले में नवंबर में आजीविका महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों और उत्पादकों को लाभ पहुंचाया जाएगा। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने यह बात कही। उन्होंने महोत्सव की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि आजीविका महोत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने की योजना है। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें इनका लाभ भी पहुंचाना होगा। उन्होंने अधिकारियों से इसकी सभी तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी आदि मौजूद रहे।
खेती के वैज्ञानिक तरीके किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से हवालबाग में आयोजित प्रशिक्षण का समापन हुआ। वैज्ञानिकों ने कहा कि किसान खेती के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने कहा कि बेहतर उपज के लिए किसानों को खेती के वैज्ञानिक तरीके अपनाने चाहिए। कहा कि संस्थान किसानों की हर समस्या सुलझाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक कीट प्रबंधन, जैविक रोग प्रबंधन, जैव उर्वरकों की उपयोगिता, दलहन, तिलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी बताकर कृषि यंत्रों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में नैनीताल, भीमताल, बेतालघाट के 27 किसानों ने भाग लिया। वहां डॉ. अनुराधा भारतीय, डॉ. कुशाग्रा जोशी, डॉ. तिलक सहित कई कृषि विशेषज्ञ और किसान मौजूद रहे।