फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उडियारी गांव में खेत किसानों को किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हवालबाग के उडियारी गांव में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी देते वीपीकेएएस के वैज्
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत हवालबाग ब्लॉक के ग्राम उडियारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को अभियान के उद्देश्यों के साथ मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने जलवायु प्रतिरोधी खेती, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। किसानों को गोबर के वैज्ञानिक प्रबंधन, उचित भंडारण और उससे गुणवत्तायुक्त जैविक खाद तैयार करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला किसानों ने प्याज और हल्दी के अच्छे बीजों की उपलब्धता व फसलों में होने वाले रोगों की रोकथाम के संबंध में जानकारी ली। वैज्ञानिकों ने उन्हें विशेष रूप से हल्दी की लाभकारी खेती के तौर-तरीके बताए। इस दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी साझा कीं। वैज्ञानिकों ने उनके समाधान सुझाए और संस्थान में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कुल 14 महिला किसानों ने प्रतिभाग किया। वहां डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. अमित ठाकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें