अल्मोड़ा। डीएम आलोक कुमार पांडेय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई उत्तराखंड और अपर सचिव उत्तराखंड शासन पद पर स्थानांतरण होने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने नौ सितंबर 2024 को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था और करीब एक वर्ष दो माह तक अपनी सेवाएं दीं।
उनके कार्यकाल में खनन न्यास से अस्थायी शिक्षकों की तैनाती, महिला सशक्तिकरण के लिए नगर में पिंक ई-रिक्शा की शुरुआत, बेस अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना, सरकारी कार्यक्रमों में भोजन व्यवस्था महिला स्वयं सहायता समूहों को देने की पहल हुई। इस मौके पर सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, एसडीएम सदर संजय कुमार मौजूद रहे।