फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पानी की किल्लत से जूझ रहे तिमली ग्रामसभा के परिवार

Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोडा)। विकासखंड के सबसे पुरानी तिमली-चचरोटी पेयजल योजना दुरुस्त नही होने से तिमली, तोक तोल्यूं, आदर्श नगर घरल्यू व छियाणी के समीप वाले क्षेत्रों में पानी की किल्लत होने लगी है। यहां पानी न मिलने से सौ से अधिक परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान की मांग के लिए जल निगम व जल संस्थान के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। यहां एक इंच की पाईप लाईन में 50 से ज्यादा कनेक्शन जोड़े जाने से ये समस्या हुई है।
ग्रामीणो ने इस समस्या के निदान करने के लिए अलग पाईप लाईन लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में दया कृष्ण जोशी, भुवन चंद्र जोशी, नवीन जोशी, नवल जोशी, प्रेम गिरी गोस्वामी, जीवंती जोशी, तारा रावत, सविता रावत, पुष्पा रावत, तारा बिष्ट, सविता बिष्ट, हेमा बिष्ट, लीला देवी, भागरथी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन



हैंडपंप के भरोसे ग्रामीण, बिमारी को दावत
पानी की समस्या को दूर करने के लिए ग्रामीण हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर है। यह जानते हुए भी कि हैंडपंप का पानी पीने योग्य नही है। हैंडपंप का पानी लाल है जिससे गंभीर बीमारी होने अंदेशा बना हुआ है।

-



पहले फेस में कार्य हो चुका हैं। दूसरे फेस का कार्य बजट नही होने से रुका हुआ है। केंद्र से बजट मिलने के बाद कार्य किया जाएगा।

अंकित नेगी, जेई जल निगम भिकियासैंण
-
कार्य निगम कर रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद जल संस्थान को हस्तांतरित होगा। फिलहाल हैंडपंप के पानी की सेंपलिंग कर ली गई है, रिपोर्ट आने पर सही पता चलेगा। क्षेत्र में पानी के लिए टैंकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह परिहार, जेई, जल संस्थान स्याल्दे




क्षेत्र में पीने का पानी की सही व्यवस्था होने के लिए जल संस्थान और जल निगम दोनों विभागों से बात की जाएगी। क्षेत्र में पानी की उचित व्यवस्था होगी।

याक्षी अरोड़ा, उपजिलाधिकारी, भिकियासैंण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें