फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरा चुने गए मेला समिति के अध्यक्ष

Sun, 26 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
मेले की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां चार अप्रैल को चैत्राष्टमी मेला होगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को मेला समिति की बैठक हुई। इसमें नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में मेले को पूर्व की भांति भव्य रूप देने पर जोर दिया गया। अगनेरी मंदिर परिसर में होने वाले गेवाड़ घाटी के प्रसिद्ध चैत्राष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दयाल सिंह मेहरा को सर्वसम्मति से मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह बिष्ट ने मेहरा के नाम का प्रस्ताव किया, इसका सभी लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन


मेहरा ने सभी का आभार जताते हुए सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की। बैठक में मेले को भव्य, व्यापक रूप देते हुए पिछले वर्षों की भांति गढ़वाल मंडल से परंपरागत परिधानों में पहुंचने वाले महिला मंगल दलों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. कुलदीप बिष्ट के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनसे अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया गया।

उन्होंने निजी व्यस्तता के चलते अध्यक्ष पद पर बने रहने में असमर्थता व्यक्त की। जीवन नेगी ने संचालन किया। वहीं महादेव बिष्ट, हीरा सिंह थापा, दान सिंह रौथांण, वीरेंद्र बिष्ट, जसी राम, हीरा सिंह मेहरा, दयाल मेहरा, मनोहर तिवारी, ललित तड़ियाल, कृपाल बिष्ट, दरबान सिंह बिष्ट, महादेव बिष्ट, भोलादत्त पांडे, भवानी राम, ध्यान सिंह बिष्ट, कमल जोशी, सतीश अग्रवाल, पुष्पा नेगी, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें