फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं को मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 09 Jul 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने फार्म-6 के माध्यम से पात्रों के नाम जोड़ने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के 11 विकासखंडों में हैं 6005 दिव्यांग मतदाता
अल्मोड़ा। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पहुंचाने और अन्य सुविधाओं को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची से नहीं जुड़ पाए हैं। उनके नाम फार्म- 6 भरकर मतदाता सूची से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 6005 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। डीएम ने समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों के आंकड़े का मिलान करते हुए उनकी सूची तैयार कर नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मतदान केंद्रों में रैंप, व्हीलचेयर, डोली, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय आदि की सुविधा हो। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी, सीईओ अत्रेश सयाना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें