फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेखोला में हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 दस दिन पहले पांडेखोला में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की हुई सोने की चेन भी बरामद की है। उनके खिलाफ धारा 457, 380, 411 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


पांडेखोला में किराये के कमरे में रहने वाले संजय कुमार निवासी सुंदरपुरा, जिला अमरोहा यूपी के कमरे से 22 जून को नकदी, सोने के जेवर आदि चोरी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में संजय तिवारी निवासी नाटनपुर, जिला शिवान, बिहार और मनोज वर्मा निवासी दुग बाजार बागेश्वर को सोमवार को बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन भी बरामद हुई। चोरों को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, गौरव जोशी के अलावा का. खुशाल राम, तेजेंदर सिंह ने संभावित स्थानों में तलाशी अभियान चलाया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करने का जुर्म भी स्वीकारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें