फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीपीआर तकनीक और कार्डियक इमरजेंसी प्रबंधन के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में शनिवार को सीएमई कार्यशाला हुई। प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, एयरवे मैनेजमेंट और कार्डियक इमरजेंसी प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि शैक्षणिक कार्यशालाएं चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों की कौशल क्षमता को सशक्त बनाती है। रोगी देखभाल की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाती है। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय, जीवन रक्षक तकनीको, आधुनिक प्रबंधन प्रद्धतियों पर चर्चा की गई। वहां एनेस्थिसियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलड़िया, डॉ. आदित्य के चौहान, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. वीना अस्थाना, डॉ. पल्लवी चौहान, डॉ. मनोज बाबू आदि ने विभिन्न जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें