चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खड़कतया का निरीक्षण किया गया।
अल्मोड़ा जिले से पहुंची टीम ने संचालित केंद्र में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों का बारीकी से जांचा। प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, कुष्ठ रोग उन्मूलन, टीबी उन्मूलन, निशुल्क टीकाकरण अभियानों की समीक्षा की गई। जिला क्वालिटी मैनेजर कृष्णा रावत और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल सक्सेना ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी अत्यंत आवश्यक है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संतोष मठपाल, एएनएम जयंती सती, नवीन कांडपाल,आशा संगिनी उपस्थित रहीं। संवाद