फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरकोट में होगा शराबियों का बहिष्कार

Wed, 11 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला मंगल दल सिरकोट ने गांव में शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जागरूकता रैली निकाली। बैठक कर निर्णय लिया कि गांव में शराब बेचने, हंगामा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला मंगल दल के आह्वान पर गांव की महिलाएं और बच्चे बुधवार को सिरकोट कस्बे में जमा हुए। रैली को ज्येष्ठ उपप्रमुख जगदीश कुनियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे से शुरू हुई रैली रैतोली गांव तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि सिकरोट कस्बे में खुलेआम चाय के खोम्चों में अवैध शराब बिक रही है। जिससे गांव का माहौल अशांत हो गया है। शराबी देर रात तक चाय के खोम्चों में शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। महिला मंगल दल की अध्यक्षा कमला सनवाल ने कहा कि शराबियों के आतंक से गांव की महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गांव का कोई व्यक्ति शराब पीता, शराब बेचता मिला तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में गीता, पार्वती, सरिता, हेमा, पुष्पा, कमला, माया, सावित्री, सीता आदि ने आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें