फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल आंदोलन को पूर्व सैनिकों का समर्थन

विज्ञापन
अस्पताल आंदोलन को समर्थन में बैठे विधायक और पूर्व सैनिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत उपमंडल के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कर्नल जीजी गोस्वामी और महासचिव पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी सहित कई पूर्व सैनिक समर्थन देने पहुंचे। तीसरे दिन विधायक करन माहरा धरने पर डटे रहे। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

विधायक करन माहरा और ब्लाक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को अब लोगों का समर्थन मिलने लगा है। पूर्व सैनिकों ने भी अस्पताल परिसर में जाकर धरने को समर्थन दिया। विधायक करन माहरा ने अस्पताल के सीएमएस डा. केके पांडेय से मुलाकात की, सीएमएस ने इस मसले को सीएमओ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विधायक ने प्रदेश में कम फिजिशियन होने पर 15 अप्रैल तक फिजिशियन की अस्थायी व्यवस्था करने को कहा। कहा कि दूसरे अस्पताल से सप्ताह में तीन दिन के लिए यहां फिजिशियन का बैठाया जाए।
इसके बाद नियमित फिजिशियन की नियुक्ति की जाए। इससे आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। कहा कि यदि 15 अप्रैल के बाद भी नियमित फिजिशियन की नियुक्ति नहीं हुई तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, रघुवर दत्त, कुलदीप कुमार, ललित बिष्ट, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, मनोज कुमार, सोनू सिद्दीकी, हेमंत मेहरा, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

बेहतर सुविधाओं के लिए सीएचसी में धरना-प्रदर्शन
गरमपानी (नैनीताल)। सीएचसी सुयालबाड़ी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में लोगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पाठक ने शासन से सीएचसी सुयालबाड़ी में भी एक्सरे मशीन, पैथालॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड की सुविधा, स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञ की मांग की है। साथ ही 108 एंबुलेंस के अलावा एक वैन भी उपलब्ध कराने की मांग की। वहां गणेश आर्य, पुष्कर नयाल, मदन सुयाल, विनोद चुपडाल, खड़क सिंह नेगी, मालती देवी, प्रवीण परगाई, प्रभावना आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें