फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग की बैठक 

Fri, 06 May 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में वक्ताओं ने नगर में बढ़ रही चोरी और वाहनों में आगजनी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने नगर की बाजारों से पालिका द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नाराजी जताई। संगठन ने जल संस्थान द्वारा नगरीय क्षेत्र में भवन कर के आधार पर पानी का बिल वसूलने के बजाए मीटर आधारित बिलिंग शुरू करने की मांग की। 
विज्ञापन


 स्व. जनरल बीसी जोशी पूर्व सैनिक मिलन सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। असामाजिक तत्वों को पुलिस का भय नहीं है। रात में वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की वारदातों से नागरिकों में भय का माहौल बना है। पुलिस को अराजक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते नगर के बाजारों की सड़कें संकरी होती जा रही हैं। बाजार में फड़ लग जाने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। पालिका परिषद और प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाजार से अतिक्रमण खाली कराना चाहिए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जल संस्थान पालिका द्वारा निर्धारित भवन कर के आधार पर पानी का बिल वसूल रहा है, जो गलत है। भवन के आकार के अनुसार नहीं अपितु पानी की खचत के मुताबिक बिल लेना चाहिए। जल संस्थान को प्रत्येक उपभोक्ता के घर पर मीटर लगा कर रीडिंग के अनुसार भी बिलिंग करनी चाहिए।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीजी गोस्वामी, संचालन सचिव सुरेंद्र टम्टा ने किया। बैठक में केशव दत्त पांडे, पूर्व ब्रिगेडियर किशोर जोशी, चंदन सिंह पवार, कर्नल शशि शेखर जोशी, घनानंद जोशी, विनोद गिरी, कमांडर एचएस सांगा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें