फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर जीप चलाने वाला चालक गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
लापरवाह वाहन चालकों के चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के  अधिकारियों ने करबला में संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की चैकिंग की। इस  दौरान शराब पीकर जीप चलाने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन सीज  कर लिया और टैक्स चुकाए बगैर चल रहे एक पिकअप को सीज किया  गया। अनियमितता मिलने पर दल ने एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन


एसडीएम  विवेक राय, पुलिस उपाधीक्षक अव्वल सिंह रावत, एआरटीओ विमल पांडे ने करबला  में वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की। एसडीएम ने बताया कि हल्द्वानी की ओर जा  रही जीप संख्या यूके 04 टीए/1489 का बनभूलपुरा निवासी चालक अख्लाक अली  पुत्र सहनाज अली शराब पिए पकड़ा गया।

मेडिकल कराने के बाद चालक को पुलिस की  हिरासत में भेज दिया गया और जीप सीज कर दी है। इसके अलावा टैक्स  नहीं चुकाए जाने पर पिकअप संख्या यूपी 26-9092 से 2600 रुपये  जुर्माना वसूलकर वाहन को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा  बगैर हेलमेट दुपहिया चलाने और अधूरे कागजात पाए जाने पर दस अन्य वाहनों का चालान काटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें