फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली

Wed, 28 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में पूर्व सैनिकों ने जताया रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश नहीं थम रहा है। नागरिकों ने पूर्व सैनिक लीग के बैनर तले बाजार में आतंकवाद विरोधी रैली निकाली। इस दौरान पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद की पट्टिकाएं थामी हुईं थीं। केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई। बाद में गांधी चौक पर सभा हुई।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में रैली विजय चौक से शुरू होकर यहां केमू स्टेशन पहुंची। इस दौरान लीग के महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट, कैप्टन जेसी पांडे, कर्नल जीजी गोस्वामी, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद संजय पंत, कर्नल टीसी पांडेय, एलडी त्रिपाठी, सुबेदार ध्यान सिंह, गीता बिष्ट, कमला रावत, रमा भंडारी, सूमे हरी सिंह नेगी, मोहन सिंह, रेवाधर, ध्यान सिंह, गुमान सिंह, होशियार सिंह, जानकी देवी, बीना भंडारी,  ज्योति शाह मिश्रा, लक्ष्मण सिंह नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें