पूर्व सीएम हरीश रावत पूर्व विधायक फर्स्वाण के आवास पर सांत्वाना देते
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और धारचूला के विधायक हरीश धामी समेत कई जिलों के कांग्रेसी नेता शनिवार को यहां पहुंचे। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और उनके परिजनों को सांत्वना देने टानीखेत स्थित उनके घर भी गए।
पूर्व सीएम ने पूर्व विधायक फर्स्वाण की माता यशोदा फर्स्वाण के निधन पर दुख जताया। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पिथौरागढ़ के सांसद प्रतिनिधि संतोष जोशी, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष दिगंबर नाथ गोस्वामी, शंकर करायत, रंजीत दास, बालम आर्या, राजेंद्र बाराकोटी, कंचन थायत, हुकम सिंह दानू, राजेंद्र टंगड़िया, भुवन पाठक, प्रकाश कोहली पहुंचे। पीपलपानी में प्रतिभाग करने के बाद पूर्व सीएम कौसानी चले गए। इस दौरान पूर्व सीएम ने कौसानी, गरुड़, टीटबाजार में जनसंपर्क किया।