फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की जांच 21 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून के निर्देश पर सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आवंटित ईवीएम, वीवीपैट का 21 दिसंबर से एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) का कार्य शुरू होगा। जांच के लिए तहसीलदार अल्मोड़ा ईवीएम, वीवीपैट मशीनों को वेयरहाउस से निकलवाकर जांच के बाद पुन: जिला पंचायत के पुराने मीटिंग हॉल धारानौला गोदाम में रखवाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह नौ बजे से ईसीआईएल के तकनीशियन ईवीएम मशीनों की जांच करेंगे। इस दौरान वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षण और प्रवेश पत्रों की जांच के बाद ही हाल में प्रवेश की अनुमति होगी। सभागार के भीतर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, कैमरा, वीडियो पैन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा पाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अपने पर्यवेक्षण में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की एफएलसी करवाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी आयोग को भेजी जाने वाली सूचना निर्धारित प्रारूपों में तैयार करेंगे। ईई पीएमजीएसवाई को नोडल अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलीटेक्निक पूर्व में एफएलसी कार्य कर चुके अपने अधीनस्थ और अन्य कॉलेजों से जरूरत के मुताबिक अनुदेशकों, लिपिकवर्गीय कर्मचारियों को कार्य के लिए तैनाती, मशीनों की मोबाइल एप से स्कैनिंग करवाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, प्रतिनिधियों को आयोग के निर्देशों के क्रम में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की एफएलसी कार्य के लिए 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक उपस्थित होने संबंधी सूचना देंगे। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सभागार में वेबकास्टिंग, सीसीटीवी का कार्य करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें