फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता रथ तिलसारी पहुंचा

विज्ञापन
गरुड़ के तिलसारी में मतदाता जागरुकता अभियान - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा के निर्देशन में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत तिलसारी में मतदाता पंजीकरण अभियान संचालित किया गया। इसमें नये मतदाताओं ने आवेदन किए। मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाकर भी चलाया। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को भी फॉर्म छह के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। नायब तहसीलदार कामाक्षी जोशी और सहायक नोडल अधिकारी स्वीप आलोक पांडेय ने विशेष पंजीकरण अभियान का लाभ लेने की अपील की। स्वीप के नोडल कैलाश चंदोला ने फॉर्म छह सात, 8, 8ए के भरने में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया। हरीश दफौटी और प्रमोद जोशी ने जागरूकता गीत गाया। पुनरीक्षण अभियान में स्वीप जनपद बागेश्वर के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश चंदोला, स्वीप समन्वयक उमेश जोशी, सुनील चौधरी, प्रमोद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें