एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर संकाय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। सोमवार को खेल गए मैचों में दृश्य कला संकाय, कला संकाय स्नातक (ए) और कला संकाय स्नातक (बी) टीमे विजेता रही।
पहला मैच दृश्य कला संकाय और योग विभाग के बीच खेला गया। दृश्य कला संकाय ने 2-1 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच कला संकाय स्नातक (ए) और वाणिज्य संकाय के बीच खेला गया। कला संकाय स्नातक (ए) ने 2-0 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच कला संकाय स्नातक (बी) और एनबी छात्रावास के बीच हुआ। जिसमें कला संकाय स्नातक (बी) 25-20, 25-22 से विजेता रही।
मुख्य अतिथि परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो. एसडी शर्मा, गोपाल सिंह खोलिया, हरीश गोस्वामी, परवेज सिद्दकी, जीएस भंडारी, प्रेम सिंह लटवाल थे। निर्णायक प्रदीप जोशी, गीता बिष्ट, दीपक सिंह धपोला, मनीषा, गजेंद्र अधिकारी, श्याम भट्ट, लियाकत अली खान आदि मौजूद थे।