फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगल की हर हलचल पर अब वॉच टावर से होगी निगरानी

Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर के घने जंगलों में आवाजाही करते वन्यजीवों की गतिविधियां हो या फिर वन संपदा पर मंडराता खतरा, अब इन पर नजर रखना वन विभाग के लिए आसान होगा। जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वन विभाग सोमेश्वर रेंज में 10 लाख रुपये से वॉच टावर का निर्माण करेगा। टावर लगने से ऊंचाई से जंगल के बड़े हिस्से की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

सोमेश्वर रेंज में घने जंगल और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण वनकर्मियों के लिए जंगल के हर क्षेत्र में नियमित निगरानी करना चुनौती बना रहता है। इसे देखते हुए वन विभाग ने रेंज में वॉच टावर स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर वनकर्मियों के जंगल के बीच वन्यजीवों की गतिविधियों के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही अवैध कटान और जंगल में आग लगने की घटनाओं को समय रहते रोका जा सकेगा। वहीं वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की प्रभावी ढंग से निगरानी हो सकेगी।

कोट
वॉच टावर निर्माण कार्य के लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर रेंज में टावर स्थापित किया जाएगा। - मनोज लोहनी, रेंजर सोमेश्वर रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें