फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनुमति के बाद भी ई-रिक्शा का संचालन विस्तार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर में ई-रिक्शा संचालन का दायरा बढ़ाने और धारानौला स्टेशन से सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता कविंद्र पंत ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के साथ ही व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अनुरोध किया गया था। डेढ़ माह बीतने के बाद भी इस दिशा में किसी ने ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से गठित समिति ने परीक्षण के बाद शिखर होटल तिराहे से धारानौला स्टेशन तक ई-रिक्शा संचालन के पक्ष में अपनी रिपोर्ट में संचालन की अनुमति भी प्रदान कर दी थी। इसके बाद भी धारानौला स्टेशन तक सेवा शुरू नहीं की गई। इस मामले में अब संबंधित विभाग से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता कविंद्र पंत ने कहा कि धारानौला स्टेशन तक ई-रिक्शा और सिटी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने जल्द सुविधा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें