अमर उजाला अपराजिता और गो क्लीन-गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन की ओर से महर्षि विद्या मंदिर अल्मोड़ा के 100 पर्यावरण सिपाहियों ने अल्मोड़ा के निकट पपरसली बाजार और आसपास रहने वाले लोगों के घरों से प्लास्टिक और अन्य तरह का कूड़ा एकत्र किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भीर किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बच्चों ने करीब चार दर्जन संकल्प पत्र भी भरे। उन्होंने स्वच्छ अल्मोड़ा सुंदर अल्मोड़ा का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से बच्चों ने प्लास्टिक प्रदूषण को धरती के लिए जहर बताया। इस दौरान बच्चे धरती को प्रदूषण से मुक्त करने के नारे भी लगाए। सफाई अभियान में महर्षि विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के अलावा प्रधानाचार्य बीबी भाटी और शिक्षक एमएस मेहता, रमेश मेर, विद्या सागर अंडोला, सीपी फुलारा, आशुतोष त्रिपाठी, ममता जोशी. ज्योत्सना पंत, शालिनी नेगी, निकिता पंत, नितिश कुमार आदि ने सहयोग किया।