फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने नगर पालिका सभागार में 32 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कोरोनाकाल में समिति द्वारा पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति भविष्य में भी अच्छा काम करेगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि पर्यावरण मित्रों ने कोविड काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य किया है। समिति के महासचिव प्रकाश रावत ने भी पर्यावरण मित्रों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सफाई नायक राजपाल पवार, आनंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र, राजेश, दीपक, सतीश कुमार, सुरेश केसरी आदि पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।
संचालन लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल ने किया। कार्यक्रम में देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के संयोजक दयानंद कठैत, चंदन कुमार, पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण अधिकारी, सुरेश केसरी, भूपेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें