फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर गनियाद्योली में निकली पर्यावरण जागरूकता रैली

विज्ञापन
गनियाद्योली में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालते सिटी मांटेसरी के बच्चे। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हरेला पर्व की पूर्व बेला पर यहां गनियाद्योली स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने पर्यावरण का महत्व बताया। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

जिसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल स्रोत, पारंपरिक जल स्रोत सूख रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज को भी जागरूक करना जरूरी है। बच्चे जागरूकता कार्यक्रमों के लिए उचित माध्यम होते हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका चंद्रा जोशी, गीता नेगी, कामना रावत, संगीता, रेेे जोशी, नमिता भंडारी, सरोज आर्या, विमला, मदन रौतेला, दीपक पपने, कमल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें