फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के जरिये मां के लिए अपनी भावनाओं को उकेरा

Sun, 12 May 2019 12:24 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बनाई गई पेटिंग के साथ छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita 100 million Smiles के अंतर्गत एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के दृश्यकला संकाय में मदर्स डे के उपलक्ष्य में मां शीर्षक पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने ने पेंटिंग के जरिये मां के लिए अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। एक घंटे की इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक से एक शानदार पेंटिंग बनाई।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दृश्यकला के संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने उम्मीद जताई कि अमर उजाला अपराजिता के अभियान से महिलाओं को सशक्त बनने के साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।  मुख्य अतिथि प्रो. शेखर चंद्र जोशी और डा. संजीव आर्या ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में दृश्यकला संकाय के पूरन सिंह मेहता, संतोष मेर सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।  मौके पर 118 लोगों से अपराजिता के संकल्प पत्र भी भराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में त्रिभुवन, कृष्णा और कौशल रहे अव्वल 
अल्मोड़ा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत दृश्य कला संकाय के सहयोग से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में त्रिभुवन नेगी प्रथम, कृष्णा वर्मा द्वितीय, कौशल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें अमर उजाला की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा योगेश सिंह डसीला, पंकज कुमार जायसवाल, अर्चित टंडन, धर्मेंद्र सिंह, आकर्षण बोरा, शैलेश्वरी, नीमा नेगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नीमा नेगी और शैलेश्वरी को संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी ने अपनी ओर से 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें