फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अभियंताओं ने की पदोन्नति का कोटा बढ़ाने की मांग

Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शक्ति सदन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में शासन और अन्य निगमों की तरह कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति का कोटा 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष जीएस मनराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियंताओं ने कहा कि वे कनिष्ठ अभियंता, अपर सहायक अभियंता को 10 वर्ष की सेवा के बाद सहायक अभियंता का ग्रेड वेतन 5400 दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने अपर सहायक अभियंता की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस चौहान ने कहा कि अभियंता अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। संचालन जिला सचिव प्रफुल्ल जोशी ने किया। बैठक में प्रांतीय महासचिव मुकेश रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष एमएस डंगवाल, मंडल सचिव ललित शर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सनवाल, दीपक मटियाली, अधिशासी अभियंता मोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें