फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वीरान घरों में पहले तोड़े ताले, फिर लगाई आग, दहशत

Wed, 19 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सल्ट के मैठानी गांव में इस तरह चोरों ने मकान में आग लगाई है। संवाद
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मैठानी गांव में चोरों ने पहले पांच घरों के ताले तोड़े फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इन घरों में रहने वाले लोग वर्तमान में दिल्ली में निवास कर रहे हैं। मैठानी गांव में बीते 17 अप्रैल को चोरों ने भट्ट बाखली तोक में उत्पात मचाया। चोरों ने ताले तोड़कर घरों के भीतर रखा सामान चुराया। इसके बाद उन्होंने घरों में आग लगा दी। इस घटना में घर के दरवाजे, खिड़ीकी और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। डंगुला के राजस्व उपनिरीक्षक इकरार अली ने कहा कि भवन स्वामी हरीश चंद्र भट्ट, गिरीश भट्ट, बृजमोहन भट्ट, चंद्र दत्त भट्ट, मनमोहन भट्ट दिल्ली में रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दी गई है और उन्हें बुलाया गया है। चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी गांव के प्राथमिक स्कूल, जूनियर स्कूल में चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें