फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज में स्थापित होगा स्ट्रांग रूम

Thu, 07 Mar 2019 12:38 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
बीटीकेआईटी में बैठक में भाग लेते विधायक और जिलाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने यहां कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज मेें अधिकारियों की बैठक लेकर लोक सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। तय हुआ कि लोस चुनाव में द्वाराहाट, रानीखेत और सल्ट तीनों विधान सभा क्षेत्रों का स्ट्रांग रूम इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित होगा। चुनाव संबंधी अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बीटीकेआईटी में चुनाव संबंधी अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। विधायक महेश नेगी ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मनोज गोयल, एसडीएम रजा अब्बास, राजकुमार पांडेय, सीमा विश्वकर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, आरईएस के केसी आर्या, लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एमसी जोशी, पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद थेे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें