फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार वर्ष के रूप में घोषित इस साल राज्य में की जाएंगी अधिकतम भर्तियां: सीएम

विज्ञापन
अल्मोड़ा में उदयशंकर नाट्य अकादमी में युवा सम्मेलन मेरे युवा मेरी शान को संबोधित करते मुख्यमत्र - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रही हैं। इससे राज्य का नाम रोशन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2019-20 को रोजगार वर्ष के रूप में लिया है और इस साल प्रदेश में अधिकतम भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही है उसमें युवाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यहां प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित युवा सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उनके अलावा केंद्रीय युवा कल्याण और खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू, समाज कल्याण और परिवहन मंत्री यशपाल आर्या, शिक्षा, खेल और पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे आदि ने विभिन्न मुद्दों पर युवाओं के साथ विचार विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहाड़ में अनेक स्थानों पर हवाई सेवाएं भी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सबको सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। युवाओं को आगे आकर खुद रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले पिरूल की पत्तियों से बिजली बनाने की 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अलग से विभाग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश में 13 नए पर्यटक डेस्टिनेशन विकसित करने की कार्य योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य के युवाओं की नई सोच भविष्य के उत्तराखंड के विकास का आधार बनेगा। युवा कल्याण और खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि युवाओं के कल्याण और विकास के लिए राज्य में कई योजनाएं चल रही हैं। भारत सरकार की कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष गजराज बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, मेयर हल्द्वानी डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मंडलायुक्त राजीव रौतेला, महानिदेशक सूचना मेहरबान सिंह बिष्ट, एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, आरटीओ शैलेश तिवारी, सहायक निबंधक सहकारिता राजेश चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा पीसी तिवारी, बीएस मनकोटी, प्रशांत जोशी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

अल्मोड़ा में उदयशंकर नाट्य अकादमी में युवा सम्मेलन मेरे युवा मेरी शान में मौजूद प्रतिनिधि।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें